{"_id":"9d49cc773822da9e7c03bda64279b547","slug":"two-died-in-road-accident-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में अमादलपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को रौंद दिया जबकि साढौरा के गांव महमूदपुर के निकट एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए और ट्रक व कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव जोगिया थाना विधुतीपुर जिला समस्तीपुर बिहार निवासी 32 वर्षीय रामकुमार सोमवार को गोदाम के नजदीक काम कर रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि रामकुमार फिलहाल पुराना हमीदा में किराए के मकान में रह रहा था और अमादलपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम में पल्लेदारी का काम करता था। जांच अधिकारी एएसआई अभय राम का कहना है कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
उधर साढौरा क्षेत्र के गांव महमूदपुर के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बनकट निवासी प्रवीण के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार बनकट निवासी प्रवीण रविवार शाम किसी काम से यमुनानगर आया था। शाम को वह बाइक से वापस लौट रहा था। इस दौरान महमूदपुर गांव के निकट एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को यमुनानगर स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया और सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई कर्म सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।