फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two cases of dengue found in Ganauli and Ashok Vihar

Yamuna Nagar News: गनौली और अशोक विहार में मिले डेंगू के दो केस

Sat, 21 Sep 2024 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Two cases of dengue found in Ganauli and Ashok Vihar
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो नए केस मिले हैं। इनमें गनौली गांव से 30 वर्षीय संदीप कुमार व अशोक विहार कॉलोनी से 39 वर्षीय जितेंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के केसों की संख्या 22 हो गई है। दोनों केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

गनौली गांव से 30 वर्षीय संदीप कुमार व अशोक विहार कॉलोनी से 39 वर्षीय जितेंद्र को कई दिनों से बुखार आ रहा था। कई डॉक्टरों के पास से दवाई लेने पर भी आराम नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की लैब में दोनों के रक्त के नमूनों की जांच की गई तो रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग की टीम उनके घर पर भेजी गई। दोनों का उपचार शुरू करने के साथ ही उनके घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के दो केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 22 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाए। इस दौरान गमलों, पुराने बर्तनों व टायरों के अलावा फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को खाली जरूर करें ताकि उसमें मच्छरों का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed