{"_id":"69961f597240f49fa309e130","slug":"two-brothers-riding-a-bike-were-attacked-with-iron-pipes-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151608-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार दो भाइयों पर लोहे के पाइप-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार दो भाइयों पर लोहे के पाइप-डंडों से हमला
विज्ञापन
साढौरा। गांव कोटडा में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों भाई घायल हो गए। थाना साढौरा पुलिस ने सफदर खान की शिकायत पर आरोपी माजीद, कासिम और इरफान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी सफदर खान ने बताया कि 15 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भाई अशरफ खान के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। जब दोनों गांव कोटडा पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात गांव बुढ़ी निवासी माजीद, कासिम और इरफान से हो गई। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि तीनों युवकों ने दोनों भाइयों को रास्ते में रोक लिया और लोहे के पाइप व डंडों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।