{"_id":"6859a866e1d6f97db90ba885","slug":"two-brothers-injured-when-car-got-stuck-between-dumper-and-swaraj-mazda-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139784-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर व स्वराज माजदा के बीच में कार फंसने से दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर व स्वराज माजदा के बीच में कार फंसने से दो भाई घायल
Tue, 24 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। दोसड़का चौक पर देर शाम डंपर ने नैनो कार को टक्कर मार दी। जिससे नैनो कार डंपर व पीछे से आ रहे स्वराज माजदा के बीच में फंस गई। हादसे में दो भाई घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सैदुपुरा गांव निवासी शिवम ने बताया कि वह बिजली फिटिंग का काम करता है। उसके ताऊ के लड़के आनंद ने सरांवा गांव में फास्ट फूड के लिए दुकान किराए पर ली है। जब वह शाम को घर आया तो उसके ताऊ के लड़के आनंद ने उसे दुकान में इनवर्टर की फिटिंग करने के लिए कहा। वह शाम को आनंद के साथ नैनो कार में सवार होकरफिटिंग करने के लिए चल पड़े।
जब वह दोसड़का चौक से सरांवा की तरफ मुड़ने लगे तो डंपर ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पीछे आ रहे स्वराज मजदा व डंपर के बीच में फंस गई। उन दोनों भाईयों को हादसे में काफी चोटें आई। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है।