फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers attacked for supremacy, two attackers caught

Yamuna Nagar News: वर्चस्व को लेकर किया दो भाइयों पर हमला, दो हमलावर दबोचे

Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked for supremacy, two attackers caught
यमुनानगर। दो दिन पहले दो भाईयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। आरोपियों ने मोहल्ले में वर्चस्व बनाने को लेकर हमला किया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक फॉर्च्यूनर और एक बुलेट बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-1 के इंचार्ज केवल सिंह पे बताया कि बीते 22 नवंबर को कांसापुर के पास शुभम पंडित ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर डिंपल और उसके भाई दीपक उर्फ बग्गा निवासी राजीव गार्डन पर हमला किया था। जिसमें दोनों को काफी चोट आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए-1 की टीम को लगाया गया था। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों अमित कुमार उर्फ बाबू निवासी दुर्गा गार्डन जगाधरी व कुशाल बख्शी निवासी फ़्रेंड्स कॉलोनी यमुनानगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुभम पंडित का किसी बात को लेकर डिंपल से विवाद हुआ था। जिसके बाद वर्चस्व दिखाने के लिए हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फॉर्च्यूनर कार और बुलेट बाइक बरामद की है। यह कार शुभम पंडित की ही है। इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित और कुशाल पर पहले भी मारपीट और अन्य अपराध में केस दर्ज हैं। अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। शुभम पंडित को पकड़ने के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed