{"_id":"69bd9c4581d71402220bc504","slug":"two-brothers-arrested-for-duping-people-under-the-pretext-of-sending-them-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153157-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले दो भाई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले दो भाई काबू
Sat, 21 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ऐंठते थे और बाद में न तो वीजा लगवाते थे और न ही पैसे लौटाते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला अंबाला के नारायणगढ़ निवासी हर्ष और सागर के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई हैं। दोनों काफी समय से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे।
थाना प्रभारी रोहतास के अनुसार, मामले की शुरुआत 10 जनवरी 2026 को मिली शिकायत से हुई। गांव टिब्बीराइयां निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। इसी दौरान उसका संपर्क हर्ष, सागर और उनके एक साथी पुनीत कुमार से हुआ। आरोपियों ने नारायणगढ़ में बाकायदा एक कार्यालय बना रखा था, जहां से वे लोगों को विदेश भेजने का दावा करते थे।
विज्ञापन
शिव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उसे भरोसे में लेकर विदेश भेजने के लिए करीब 10 लाख रुपए खर्च आने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने अपने जरूरी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए और अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख 88 हजार रुपए दे दिए। काफी समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू की।
जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना प्रतापनगर में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया गया और कुल कितनी रकम की ठगी की गई।