फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two arrested with heroin worth six lakhs

Yamuna Nagar News: छह लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroin worth six lakhs
यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने करीब छह लाख रुपये की 110 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश देशवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडी लापरा मोड़ से होते हुए दो युवक बाइक पर नशीले पदार्थ बेचने के लिए शहर में आएंगे। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश की ओर से आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोका और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ बलविंद्र सिंह को बुलाकर उनके सामने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के गांव पोंटी निवासी शारिक व झंझेडा निवासी एहसान के नाम से हुई। आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब छह लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा आरोपी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपी एहसान की बाइक पर नशा बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed