फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two arrested with 57 bottles of liquor

शराब की 57 बोतल के साथ दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 57 bottles of liquor
देसी शराब की 57 बोतल के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए-वन में कार्यरत मुुकेश कुमार ने बताया कि वह गांव मलिकपुर खादर बस स्टैंड थाना छछरौली के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी दीपक तिवारी अवैध रूप से शराब बेचता है। इस वक्त वह शराब लेकर गांव मलिकपुर खादर के पास से जाएगा। तभी आरोपी अपने हाथ में एक प्लास्टिक का कट्टा लिए वहां पर आया। तलाशी के दौरान उस कट्टे से देसी शराब की 48 बोतल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। वहीं, थाना शहर जगाधरी पुलिस ने गोमती मोहल्ला जगाधरी के नवीन कुमार का देसी शराब की नौ बोतल के साथ पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीन कुमार चाय का खोखा है, जो हर रोज अपने वहां अवैध रूप से शराब बेचता है। तलाशी के दौरान उसके खोखा से नौ बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed