फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two arrested, interstate

30 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
two arrested, interstate
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : YAMUNA NAGAR
यमुनानगर में 100-100 रुपये के नकली नोट सप्लाई करने वाला एक इंटरस्टेट रैकेट पकड़ा गया है। रैकेट से जुड़ा एक प्लाइवुड फैक्टरी का ठेकेदार अपने मजदूरों को मेहनताना देकर नकली नोट खपा रहा था। ये नोट हूबहू असली नोटों जैसे लग रहे हैं। एक दुकानदार को शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रादौर थाना पुलिस ने यमुनानगर की हमीदा कॉलोनी निवासी अब्बास व मीडिएटर शमशेद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब तीस हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। जबकि इनके पास रुपये पहुंचाने वाला शमशेद का भाई इंतजार फरार हो गया है। वहीं इन्हें नकली नोट सप्लाई करने वाला तीसरा शख्स भी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो तो सिर्फ सप्लायर हैं उसका हैंडलर यूपी में बैठा है। जहां से इंतजार 30 हजार असली नोटों के बदले 50 हजार के नकली नोट दे जाता है। वे कई महीने से इस धंधे में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी नोट बांग्लादेश और नेपाल में छापे जाते हैं। फिर एजेंट्स के द्वारा नकली नोटों को यूपी और पश्चिमी बंगाल के रास्ते उत्तरी भारत के शहरों में खपाया है। पुलिस ने इसकी सूचना डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को दिए जाते थे नकली नोट, शक होने पर पकड़े गए : यमुनानगर और आसपास के क्षेत्र में मौजूद प्लाइवुड फैक्टरियों में काम करने वाले ठेकेदारों को रैकेट में शामिल कर नकली नोट खपाएं जा रहे हैं। ये ठेकेदार आगे श्रमिकों को मेहनताना देते वक्त नकली नोट दे देते हैं। ज्यादा जानकारी नहीं होने के चलते फैक्टरियों के आसपास के दुकानदार भी इन्हें ले लेते थे। जठलाना के खजूरी गांव में स्थित हरिओम प्लाइवुड फैक्टरी के श्रमिक राजकुमार परचून की दुकान पर गए। जहां राजकुमार को शक हो गया। उसने क्षेत्र में सुरक्षा एजेंट के तौर पर तैनात हेड कांस्टेबल मनीश कुमार को इसकी जानकारी दी। इन नोटों की जांच की तो ये नकली निकले। पुलिस ने नोट वितरित करने वाले ठेकेदार अब्बास व शमशेद उर्फ सोनू को पकड़ लिया।

नकली नोटों की सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी कहां से नोटों की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है।
- पृथ्वी सिंह, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed