{"_id":"664e91a4141b6bbd6f098364","slug":"two-accused-who-held-father-and-son-hostage-and-robbed-them-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119374-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अमादलपुर में अवैध हथियार व चाकू के बल पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 16 भेड़ बकरियों की लूटने के दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चरवाहों से भेड़ बकरियां लूटने वाले गिरोह के सदस्य है। मामले में अभी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश अभी जारी है।
प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक पश्चिमी यमुना नहर के बूड़िया पुल के पास वारदात की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकडा। जिसकी पहचान बूड़िया निवासी सरफराज व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के डंडौली खेड़ा निवासी जब्बार के नाम से हुई। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ मई की रात को अमादलपुर के पास पिता-पुत्र को बंधक बनाकर उनसे 16 भेड़ बकरियां लूटने की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि अमादलपुर निवासी मोहन ने बूड़िया पुलिस को शिकायत दी थी कि वह भेड़ बकरियों का पालन करता है। नौ-10 मई की रात एक बजे वह अपने बाडे़ में पिता सतपाल के साथ सो रहा था। इस दौरान एक युवक पानी पीने के बहाने उनके पास आया और उन्हें धमकाने लगा। इतनी देर में एक स्कॉर्पियो कार में चार-पांच बदमाश सवार होकर आए। एक बदमाश ने उसके कान पर हथियार सटा दिया और एक ने चाकू दिखाकर उसे व उसके पिता को चारपाई पर बैठाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने मौके पर फायर भी किया। उसके बाद अन्य बदमाशों ने उनकी करीब 15 भेड़ बकरियां गाडी में लोड कर ली और वहां से फरार हो गए। तब बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
वर्जन
इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में दोस्त है। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार, हथियार व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।