फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of theft in two temples and shop arrested

Yamuna Nagar News: दो मंदिरों व दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in two temples and shop arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने एक ही रात में दो मंदिरों व एक दुकान में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बबैल निवासी मोबीन व सढोली निवासी मोनू के रुप में हुई है। आरोपी मोबिन पर पहले भी पांच मामले चोरी के दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव खारवन के पास दो युवक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 30 जनवरी की रात को जयरामपुर गांव में बने रविदास मंदिर में चोरी की। उसके बाद उसी रात वह मंडोली गग्गड़ गांव में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने शिव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके पास बनी एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी सामान चोरी किया। आरोपियों ने एक ही रात में तीन वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed