फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of stealing goods from house arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: घर से सामान चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Thu, 09 May 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing goods from house arrested, sent to jail
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर पुलिस की टीम ने घर में घुसकर सोने व चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि कोतरखाना गांव निवासी आशीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गांव में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। 16 फरवरी को वह अपने घर पर ताला लगाकर अपने ससुराल कलावड़ गांव में गया हुआ था। अगले दिन जब वह घर आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसकी पत्नी का सोने व चांदी के जेवरात, नगद रुपये व अन्य सामान चोरी था। इस शिकायत पर एएसआई जगदीप सिंह की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे के मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान गांव कोतरखाना निवासी राहुल कुमार उर्फ शरारती व तालिब खान उर्फ ताला के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन



इनसर्ट

निर्माणाधीन अस्पताल से एसी व बिजली के तार चोरी -
थापर कॉलोनी निवासी हुकम चंद कालडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा डाॅ. एनके कालडा सिविल अस्पताल के सामने अपना निजी अस्पताल बना रहा है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल में बिजली की फीटिंग, एसी की फीटिंग, की हुई है। शाम को राजमिस्त्री अस्पताल के मेन शटर को बंद करके चला गया था। सुबह जब वह अस्पताल पर पहुंचे तो अंदर से एसी व बिजली की फीटिंग उखड़ी हुई थी। अंदर से कॉपर व एसी के तार चोरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed