फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of snatching cash sentenced to 10 years imprisonment each

Yamuna Nagar News: नकदी छीनने के दो दोषियों को 10-10 साल की कैद

Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching cash sentenced to 10 years imprisonment each
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो साल पहले महिंद्रा पेट्रोल पंप पर पंप कर्मचारी से सात हजार रुपए छीनने के दोषी युवकों गांव रामपुर माजरा निवासी नवनीत और छोटी लाइन निवासी अभिषेक को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषियों को छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

8 जुलाई 2022 को महिंद्रा पेट्रोल पंप के मालिक विशाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और 30 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डालने के बाद पंप कर्मचारी रामकुमार युवकों से पैसे लेने आया। तभी मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक ने रामकुमार के हाथ में पकडे करीब सा हजार रुपए छीन लिए।
विज्ञापन

पंप कर्मचारियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक वहां से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच आरंभ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रामपुर माजरा निवासी नवनीत और छोटी लाइन नजदीक पंचायती गुरुद्वारा निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी नवनीत से पंप कर्मचारी रामकुमार ने छीने 14 सौ रुपये और आरोपी अभिषेक से 16 सौ रुपये बरामद कर लिए थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई में दोनों आरोपियों को दोषी करार देकर कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed