{"_id":"65ff5f6d06ae02050d01f8c4","slug":"two-accused-of-shop-theft-caught-ten-mobile-phones-recovered-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-354377-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी करने के दो आरोपी पकड़े, दस मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी करने के दो आरोपी पकड़े, दस मोबाइल बरामद
Sun, 24 Mar 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए दो की टीम सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में सेंध मार कर चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के ननौता निवासी ऋतिक व उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी आकाश कश्यप के रूप में हुई है।
सीआईए दो प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पांसरा फाटक के पास काबू किया है। दोनों आरोपी यमुनानगर में शंभू कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी दिन में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं और रात को चोरी करते थे। 15 दिसंबर 2023 को आरोपियों ने सदर थाना एरिया में रात के समय मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर वहां से कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। आरोपियों से 10 कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी ऋतिक पर पहले भी उत्तर प्रदेश में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -