{"_id":"65c3efb46de564f16b0d19d6","slug":"two-accused-of-cheating-in-the-name-of-sending-to-australia-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113647-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्टेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्टेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधीनगर थाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पंजाब के फिरोजपुर के बड़ाना निवासी रविंद्र सिंह व गौर मोहल्ला निवासी राजीव को गिरफ्तार किया है। रणजीत गार्डन निवासी भूपेंद्र सिंह ने गांधीनगर पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी रविंद्र सिंह व राजीव उसके रिश्तेदार है। आरोपियों ने उसे कहा था कि वह अपने जानकार के माध्यम से उसे ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपियों ने 11 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात कही थी। वह उनकी बातों में आ गया और उन्हें अपने दस्तावेज और कुछ रुपये दे दिए।
बाद में आरोपियों ने उससे सात लाख रुपये मांगे और आरोपियों को उन्होंने और रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे। गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से राजीव को न्यायिक हिरासत भेजा गया जबकि रविंद्र को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर उससे रुपयों की बरामदगी की जाएगी।