फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of bike theft arrested

Yamuna Nagar News: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल टीम ने कलानौर नाके से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किए। दोनों से चोरी की बाइक व एक्टिवा बरामद हुई। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बाडी माजरा के रूपनगर निवासी राहुल व नरेंद्र के रूप में हुई। यह बाइक 15 अगस्त को शहर के मॉडल टाउन से चोरी की गई थी। पूछताछ में पता चला आरोपियों ने 29 अगस्त को मॉडल टाउन यमुनानगर से एक एक्टिवा भी चोरी की थी। यह भी बरामद कर ली गई है। आरोपी राहुल पर पहले भी चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन




चोरी के आरोपी को भेजा जेल

यमुनानगर। थाना फर्कपुर के अंतर्गत चौकी पुलिस की टीम ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का सामान बरामद कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान गुलाब नगर निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ नंदी के रूप में हुई। पुलिस को बैंक कॉलोनी निवासी ललित मेहला ने शिकायत दी थी कि चंद्रपुर वर्कर्स जोड़ियों में जनरल मैनेजर के तौर पर काम करता है। 30 अगस्त को उनकी फैक्ट्री से 50 मीटर वेल्डिंग लीड चोरी हुई। 12 सितंबर को भी उनकी फैक्ट्री से पांच मीटर वेल्डिंग लीड चोरी हुई थी। केस दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन


शराब के साथ के आरोपी को पकड़ा

यमुनानगर। रणजीतपुर चौकी की पुलिस टीम ने चार लीटर कच्ची शराब रखने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान भगवानपुर गांव निवासी करण सिंह के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर दबिश देकर भगवानपुर मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed