{"_id":"6757397c66046875e9060978","slug":"two-accused-arrested-with-seven-stolen-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129644-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी की सात बाइकों के साथ दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी की सात बाइकों के साथ दो आरोपी दबोचे
Tue, 10 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की सात बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेल के इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी कौशल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती 22 अक्तूबर को उसके घर के बाहर से किसी ने बाइक चोरी कर ली है। वहीं, भाटिया नगर निवासी प्रशांत धीमान के घर के बहार भी बाइक चोरी हुई थी। दोनों मामलों को सुलझाने के लिए टीम का गठन किया गया।
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिटी सेंटर के नजदीक से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार किए। पूछताछ में उनकी पहचान शंभू कॉलोनी निवासी अंशु व योगेश के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही चोरी की कुल सात बाइक बरामद की गई। इनमें दो बाइक कौशल व प्रशांत धीमान की भी है। आरोपियों ने पांच अन्य बाइकें भी शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की थीं।