{"_id":"656790ab5c46d0140a05990a","slug":"two-accused-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9808-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 16.68 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंसल टाउन फेस टू के पास से पकड़े गए से 8.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि औद्योगिक क्षेत्र के पास से पकड़े गए युवक से 8.36 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी पांच माह पहले जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आकर फिर से नशे का कारोबार करने लगा।
स्पेशल सेल टीम के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि अंसल टाउन फेज 2 के पास हाईवे पर एक युवक नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह को बुलाया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 8 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के गांव रायपुर निवासी भीम के नाम से हुई। आरोपी सेक्टर 17 पार्ट 2 में किराए के मकान में रहता है और नशे का कारोबार करता है। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट, झपटमारी और नशा तस्करी के करीब आठ मामले दर्ज हैं, जो अदालत में विचाराधीन है। आरोपी पांच महीने पहले ही जेल से बाहर आया।
इसी प्रकार थाना शहर पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में कमल इंजीनियरिंग पर जल घर के पास से 8.36 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान पटेल नगर निवासी सचिन उर्फ पंडित के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।