फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two accused arrested allegation of murder for dowry

दहेज हत्या के आरोप में मृतका का पति व सास गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested allegation of  murder for dowry
सरस्वती नगर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के आरोपी पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी मृतका के ससुर व ननदोई पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

बता दे कि सोमवार रात को सरस्वती नगर में विवाहिता नेहा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई रायपुर रानी निवासी सतीश वर्मा ने मृतका के पति अमित वर्मा, ससुर मोहनलाल, सास राजरानी व बहनोई अंबाला के उगाला निवासी चरणजीत पर दहेज व बच्चा न होने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी से चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड किया था। छप्पर पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। छप्पर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि मृतक के पति व सास का गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed