{"_id":"6a076d53b3d25a74a40f1cd6","slug":"two-accused-acquitted-in-attempt-to-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156145-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हत्या करने के प्रयास के मामले में दो आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हत्या करने के प्रयास के मामले में दो आरोपी बरी
Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हत्या के प्रयास के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार की अदालत ने प्रताप नगर छोटी लाइन निवासी सुमित राणा और पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी तुषार राणा को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने यह फैसला शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की पहचान करने से इन्कार किए जाने के बाद सुनाया।
मामले में सेक्टर-17 हुडा थाना पुलिस ने पांच जून 2025 को गांव घोड़ो पीपली निवासी भूपेंद्र की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार जून की रात वह विकास गुर्जर के साथ कार में सवार होकर छोटी लाइन स्थित क्वींस गेस्ट हाउस में गांव के सुमित गुर्जर से मिलने गया था।
कुछ देर बाद करनाल के गांव कालरा निवासी रजत भी वहां पहुंच गया, जबकि रादौर निवासी कुनाल और मॉडल कॉलोनी निवासी दक्ष पहले से गेस्ट हाउस में मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, पांच जून की रात करीब डेढ़ बजे खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मटका चौक से पहले एक टेलर की दुकान के पास कार रोककर सुमित ने केक निकाला और कार के बोनट पर रख दिया। इसी दौरान रजत ने चिल्लाकर कहा कि विकास को गोली लग गई है। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद भूपेंद्र ने देखा कि उसकी छाती से भी खून बह रहा है। कुछ दूरी पर दो युवक खड़े दिखाई दिए। घटना के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से विकास को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि फायरिंग सुमित और उसके साथी ने की थी। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपियों की पहचान करने से इंकार कर दिया। पर्याप्त साक्ष्य और पहचान नहीं होने के कारण अदालत ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।