{"_id":"6931dbb10122a9773800268b","slug":"twelve-people-were-sent-to-the-hospital-for-de-addiction-treatment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147732-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशा छुड़ाने के लिए 12 लोगों को भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशा छुड़ाने के लिए 12 लोगों को भेजा अस्पताल
Fri, 05 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एसपी कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में चल रही नशा विरोधी मुहिम सही राह को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सही राह की टीम ने शहर के 12 नशा पीड़ितों को जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में उपचार के लिए भेजा गया।
टीम के अध्यक्ष नरेश बक्शी, मंगत राम सैनी, हंसराज चौहान व शिवम अग्रवाल स्वयं नशा पीड़ितों व उनके अभिभावकों के साथ सबसे पहले एसपी से मिले। एसपी गोलय सहित एएसपी अमरेंद्र सिंह व मुहिम के जिला प्रभारी सुशील आर्य ने नशा पीड़ितों सें कहा की प्रबल इच्छा शक्ति एवं दृढ़ आत्मविश्वास ही उन्हें सही मार्ग पर ले जाएगा। एसपी ने कहा कि साढौरा सही राह टीम नशा विरोधी मुहिम को लगातार आगे बढ़ाते हुए जिले के अन्य खंडो के लिए रोल मॉडल बन रही है।
टीम के सदस्य घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं तथा लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सुशील आर्य ने कहा कि साढौरा सही राह टीम द्वारा नगर के सभी वार्डों में जागरूकता बैठकें करके टीमों का गठन किया है। सही राह टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बैठकें करके टीमों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अध्यक्ष नरेश बख्शी ने कहा एसपी और एएसपी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं। सही राह टीम के प्रवक्ता शिवम अग्रवाल ने बताया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में धर्मपाल सैनी, सुधीर भल्ला, कुलविंद्र सिंह, एमसी गोपाल सिंह, नायब सैनी, दविंद्र लवली, संजय आनंद, संजू, गुलशन घई का पूर्ण सहयोग है।