{"_id":"6af612081ee94680bb049e62","slug":"gori-the-first-and-keshav-the-second-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166031-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में गोरी प्रथम, केशव द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में गोरी प्रथम, केशव द्वितीय
Fri, 13 Nov 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग तथा क्रिएटिव फिंगर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को जेएमआईटीस गॉट लेटेंट सीजन-1 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोरी ने प्रथम, केशव ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और निखारने का अवसर देती हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता और व्यावहारिक कौशल भी सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने क्रिएटिव फिंगर्स क्लब की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एलएस रीन, डॉ. अनीता अबरोल और डॉ. शोभा सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के पूर्व विद्यार्थी अरुष, कशिश, संयम और नितिश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में क्रिएटिव फिंगर्स क्लब के हिमांशु, हर्ष, खुशी त्यागी, मंथन, त्रिशा, हिमांशी शर्मा, रिधांशी, प्रियम, अर्शी वालिया, मानवी, हिमेश, यशिका, समीर वर्मा और प्रिंस का योगदान रहा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. नवदीप चोपड़ा, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. वंदना और डॉ. मीनाक्षी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।