फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck overturns on house on state highway, rooms damaged

Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे पर घर के ऊपर पलटा ट्रक, कमरे क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns on house on state highway, rooms damaged
यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे स्थित महमूदपुर गांव में गटका से भरा 18 टायर का ट्रक सामने से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में घर पर पलट गया। ट्रक में भरा सारा गटका घर की दीवार को तोड़ते हुए कमरों के अंदर जा घुसा। इससे तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसे में ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ट्रक पलटने से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है। वहीं इस हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल भी टूट गए। महमूदपुर निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव में स्टेट हाईवे पर पीर की मजार के ठीक सामने उनका घर है। उनका पूरा परिवार यहीं पर रहता था। कुछ समय पहले ही वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। तब से उनके यह मकान खाली पड़े थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गटका से भरा एक ट्रक अचानक उनके कमरों पर पलट गया। दीवारों को तोड़ने के बाद ट्रक में भरा सारा गटका उनके कमरों में चला गया। दीवारें टूटने से तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। लेंटर भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं ट्रक चालक जगजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह के समय नगली घाट से ट्रक में गटका लेकर जगाधरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह महमूदपुर गांव में पहुंचा तो सामने से अचानक तेज गति से डंपर आ गया। उसे बचाने के लिए उसने ट्रक सड़क से थोड़ा कच्चे में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक कच्चे में खड़ा होने के कारण टायर धंस गया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता ट्रक घर पर पलट गया क्योंकि सड़क से नीचे गहराई ज्यादा है और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed