फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   truck hit two trucks from back side, one died

प्लांट पर खड़े दो ट्रकों में पीछे से तीसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चपेट में आने से एक चालक की मौत, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
truck hit two trucks from back side, one died
बल्लेवाला खनन जोन में सिंधु स्क्रीनिंग प्लांट पर खड़े दो ट्रकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों ट्रकों के बीच खड़े दो ट्रक चालक आ गए। हादसे में एक चालक की उसी के ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि आरोपी ट्रक चालक व दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के बसंत विहार गली नंबर 11 निवासी आशू ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी करता है। मंगलवार रात को वह ट्रक लेकर बल्लेवाला जोन में कोरसेंट लेने आया था। उसका छोटा भाई संदीप कुमार (25) भी अपना ट्रक लेकर रेत लेने के लिए बल्लेवाला जोन में आया था। रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान उसका भाई ट्रक को सिंधु स्क्रीनिंग प्लांट के सामने खड़ा करके नीचे उतर गया। उसके भाई के ट्रक के आगे पानीपत की जावा कॉलोनी निवासी संजय की गाड़ी खड़ी थी। उसका चालक संजय और उसका भाई संदीप दोनों ट्रकों के बीच में खड़े होकर बात करने लगे। करीब सवा 12 बजे पीछे से तेज रफ्तार गति से आए ट्रक ने उसके भाई के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसके भाई का ट्रक संजय के ट्रक में भिड़ गए और दोनों ट्रकों के बीच में खड़ा उसका भाई व संजय चपेट में आ गया। हादसे में उसके भाई के ट्रक का ही पहिया उसको ही कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में उसका भाई संदीप, संजय व आरोपी ट्रक चालक मेरठ के गांव खिवई निवासी अनीश घायल हो गए। मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके भाई संदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय व आरोपी चालक अनीश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी चालक अनीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed