{"_id":"61955bbe545f743d7a295a37","slug":"truck-dragged-the-young-man-for-fifty-meters-died-due-to-crushing-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl89934747","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को पचास मीटर तक घसीटा, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को पचास मीटर तक घसीटा, कुचलने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 के कैल टी प्वाइंट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवा सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक बाइक सवार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और बाद में कुचलकर फरार हो गया। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतरखाना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फोटोग्राफर का काम करता है। उसका सबसे छोटा भाई कुलदीप कुमार (32) सब्जी बेचने के अलावा शाम को गांव में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। रोज की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप सब्जी लेने जगाधरी सब्जी मंडी में जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर जब उसका भाई गांव कैल टी प्वाइंट के नजदीक पहुंचा तो जगाधरी की तरफ से एक ट्रक (10 टायरा) बड़ी तेज गति से आया।
आरोप है कि चालक ने ट्रक की सीधी टक्कर कुलदीप की बाइक में मारी। टक्कर लगते ही उसका भाई कुलदीप कुमार बाइक सहित उस ट्रक के नीचे आ गया। आरोप है कि चालक ने फिर भी ट्रक नहीं रोका और उसके भाई को बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कैल टी प्वाइंट उ कुलदीप व उसकी बाइक एक ब्रेकर पर फंस गई। इस पर ट्रक उसके भाई को कुचलता हुआ अंबाला की तरफ फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित किया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
जगाधरी। कार की टक्कर बाइक सवार की मौत हो गई। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दादूपुर हेड निवासी बलिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ के लड़के जयभगवान की पत्नी गर्भवती है। मंगलवार को उसकी तबीयत खराब होने पर वह और उसके ताऊ का लड़का जयभगवान उसका अल्ट्रासाउंड करवाने जगाधरी गए थे। देर शाम अल्ट्रासाउंड करवाकर अपनी-अपनी बाइक पर वहां से घर लौट रहे थे। उनके साथ उसके ताऊ रामपाल का दामाद गांव सारण निवासी राजेश कुमार भी था। वह अपनी एक्टिवा पर सवार था।
गांव भगवानपुर के पहले मोड़ पर दादूपुर की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उनके जीजा राजेश की एक्टिवा में मार दी। इसे राजेश सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार उसे कुचलती हुई आगे निकल गई। आरोपी कार चालक फरार हो गया। उन्होंने राजेश को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद