फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck collides with bike, wife dies, husband injured

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, wife dies, husband injured
Truck collides with bike, wife dies, husband injured - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर)साढौरा। बिलासपुर रोड के गांव राजपुर के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों ने व्यक्ति को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव राजपुर निवासी सुनीत अपनी पत्नी दिनेश के साथ बाइक से बराड़ा जा रहा था। दिनेश के पिता का कई दिन पहले ऑपरेशन हुआ था, वे उनका हाल जानने जा रहे थे, जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तो साढौरा-दोसड़का की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायलों को राहगीर साढौरा के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखकर यमुनानगर अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। जबकि व्यक्ति को जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed