{"_id":"651b1378ad9faae59305ab64","slug":"truck-caught-in-telangana-booked-using-fake-number-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-6764-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेलंगाना में पकड़े गए ट्रक का फर्जी नंबर लिख कराई बुकिंग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेलंगाना में पकड़े गए ट्रक का फर्जी नंबर लिख कराई बुकिंग, केस दर्ज
विज्ञापन
एपेक्स प्लाईवुड खजूरी रोड से प्लाई लेकर जिस ट्रक के बेंगलूरू के लिए दस्तावेज बनाए गए, उस नंबर का ट्रक तेलंगाना में मिला। प्लाईवुड फैक्टरी के अकाउंटेंट के मोबाइल पर ट्रक को पकड़े जाने की सूचना आई थी। जांच में सामने आया कि नंबर प्लेट पर पेंट किया गया था। फैक्टरी मालिक ने शक जताया है कि उनके दस्तावेजों पर माल में गड़बड़ी की जा रही है। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी खजूरी रोड पर एपेक्स प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। यहां से ट्रक में प्लाई लोड होकर देश के अलग-अलग शहरों में जाती है। इसके लिए स्थानीय ट्रांसपोर्टर की मदद से ट्रक बुक करके भेजते हैं। 30 सितंबर को उन्होंने एक ट्रक बेंगलूरू के लिए कुबेर ट्रांसपोर्ट से बुक किया था। इस ट्रक में माल लोड करा दस्तावेज तैयार कर दे दिए थे। रात को उनके अकाउंटेंट के पास फोन आया कि जिस नंबर के ट्रक का उन्होंने बिल बनाया है वह तेलंगाना में पकड़ी हुई है। यह सुनते ही वह फैक्टरी में गए। जहां पर गाड़ी की नंबर प्लेट की जांच की तो उस पर पेंट किया गया था। जिससे अंदेशा है कि ट्रक ड्राइवर कुछ गड़बड़ी कर रहा है। वह ट्रक का नंबर बदल कर उनके दस्तावेजों पर माल कही और सप्लाई कर रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।