फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck broke the power pole, feeder was closed for four hours

ट्रक ने बिजली का खंभा तोड़ा, चार घंटे बंद रहा फीडर

Sat, 31 May 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 31 May 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
Truck broke the power pole, feeder was closed for four hours
शनिवार दोपहर को एक अज्ञात ट्रक ने लाज मैटल के पास टक्कर मारकर बिजली के खंभे को तोड़ दिया। जिसके उपरांत मुखर्जी पार्क फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से प्रकाश चौक, सुभाष नगर, मुखर्जी पार्क तथा आसपास के क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


चार घंटें की कड़ी मशक्कत के उपरांत शहर में बिजली सप्लाई चालू हो पाई। बिजली गुल होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतें फैक्टरी मालिकों को उठानी पड़ी। इसके अलावा दोपहर के समय लोगों के घरों में पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो पाई, जिस कारण गृहणियों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को करीब साढे़ 12 बजे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही  से वाहन चलाते हुए लाज मैटल के पास लगे बिजली के खंभे को टक्कर मारकर तोड़ दिया। जिसके उपरांत मुखर्जी पार्क फीडर ब्रेक डाउन हो गया। फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से प्रकाश चौक, सुभाष नगर, मुखर्जी पार्क, गौरी शंकर कालोनी तथा आसपास क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर लोगों ने समझा कि रोजमर्रा की तरह कोई कट लगा है। लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो उन्होंने पावर हाउस पर फोन कर स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। जहां से उन्हें पता चला कि तकनीकी खराबी की वजह से फीडर बंद पड़ा है।

सूचना मिलने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और फीडर को बंद करवाकर लाइन को चालू करने का काम शुरू कर दी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत साढे़ चार बजे बिजली सप्लाई को चालू किया गया। जिसके उपरांत लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली गुल का खामियाजा भुगत रहे मेटल व्यापारी
द जगाधरी मैटल मैन्युफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा का कहना है शहर में बिजली की व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन शहर में कहीं न कहीं तकनीकी खराबी, तो कभी कट की वजह से  बिजली गुल हो जाती है। जिसका खामियाजा बर्तन व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं मैटल फैक्टरी संचालक प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार का कहना है कि बिजली गुल  होने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि अगर वे जनरेटर सेट पर मशीनों को चलाते हैं, तो सामान की लागत बढ़ जाती है। जो कि उनके लिए संभव नहीं है। बिजली के बिना मजदूरों को खाली बैठना पड़ता है। एक बार बिजली गुल होने पर उनका हजारों रुपए का नुकसान होता है। इसके अलावा गलाई की भट्टी को फिर से चालू करने में काफी समय लग जाता है।

फैक्टरी मालिक बोले -धंधा हो रहा चौपट
मुखर्जी पार्क, सुभाष नगर तथा प्रकाश चौक के क्षेत्र में मैटल व गलाई की यूनिट्स हैं। जो कि बिजली पर निर्भर रहती है। रविवार को फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतें बर्तन फैक्टरी संचालकों को उठानी पड़ रही है। बर्तन व्यापारी योगेश कुमार, अजय शर्मा तथा विक्रांत कुमार का कहना है कि आए दिन बिजली गुल हो जाती है। जिस कारण उन्हें हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली गुल होने के कारण समय पर माल तैयार करने में परेशानिया होती है। एक बार बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा गलाई का काम प्रभावित होता है। क्योंकि मशीन को फिर से गर्म करने में घंटों लग जाते हैं।


पेयजल सप्लाई न होने से बढ़ी मुश्किलें
गौरी शंकार कालोनी निवासी शैलजा त्यागी,दुर्गेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, निर्मल शर्मा तथा नीरज शर्मा का कहना है कि दोपहर के समय पेयजल की सप्लाई न होने की वजह से उन्हें रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की टंकी खाली होने की वजह से उनकी मुश्किलें ज्यादा बढ़ी नजर आई। दुर्गेश व शैलजा ने बताया कि आए दिन बिजली गुल रहने की वजह से उन्हें की मुश्किलें बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार तो बिजली इतनी ज्यादा देर तक गुल रहती है कि इनवर्टर भी जवाब दे जात हैं। जिस कारण उनकी परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed