फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by neighbors, a man committed suicide by consuming poisonous substance, seven named

Yamuna Nagar News: पड़ोसियों से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सात नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Troubled by neighbors, a man committed suicide by consuming poisonous substance, seven named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जगाधरी अनाजमंडी में छप्पर क्षेत्र के कुलचंदू गांव निवासी जगरनाथ ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में गांव के ही पड़ोसियों पर परेशान करने और विधायक पर पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने का आरोप है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मृतक के बेटे मनीष की शिकायत पर आरोपी श्रवण, बलविंद्र, गौरव कुमार, सचिन, अमरजीत, सुषमा व राजेंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुलचंदू निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जगरनाथ-52 अंबाला रोड स्थित यमुना गैसिस फैक्ट्री में नौकरी करते थे। लगभग चार साल पहले उसके पिता का पड़ोसी श्रवण व बलविंद्र के साथ झगड़ा हो गया था। मामले में उसके पिता जगरनाथ ने 21 जून 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी। तब पुलिस ने आरोपी श्रवण, बलविंद्र, गौरव कुमार, सचिन, अमरजीत, सुषमा, राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस वजह से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे। समझौता करने के लिए आरोपी उसके पिता जगरनाथ पर दबाव बना रहे थे। इस बारे में आरोपी अक्सर उसे व उसके पिता जगरनाथ को धमकी भी देते थे। इस वजह से उसके पिता परेशान रहते थे। रोज की तरह बुधवार सुबह उसके पिता जगरनाथ घर से काम के लिए निकले थे। दोपहर करीब एक बजे उसकी मां के पास फोन आया कि जगरनाथ ने जगाधरी अनाज मंडी में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

उसे अस्पताल में भिजवाया गया है। सूचना मिलने पर वह अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर। मनीष ने बताया कि जब उन्होंने शव की जांच की तो पिता के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसके पिता ने पड़ाेसी गौरव, श्रवण, बलविंद्र, सचिन, अमरजीत, सुषमा व राजेंद्र से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी। पुलिस ने सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, विधायक पर मामले में कार्रवाई न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुसाइड नोट में विधायक व उसके भतीजे पर कार्रवाई की मांग -
जगरनाथ निवासी कुलचंदू। मेरे घर पर मेरे ही पड़ोसियों ने दो बार हमला किया। कोर्ट से एक साल की सजा होने के बाद इन्होंने मुझे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इनके नाम गौरव, सचिन, श्रवण, बलविंद्र, अमरजीत, सुषमा व राजेंद्र हैं। कुछ दिन पहले मैने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई थी। इसके बाद विधायक के दबाव में आकर पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं कहा और वापस चली गई, क्योंकि आरोपियों में विधायक का भतीजा भी शामिल है। केस में समझौता न करने पर विधायक के भतीजे सचिन और अन्य ने मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मेरी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि विधायक और भतीजे सचिन और अन्य पर कार्रवाई की जाए।




मामले में मृतक जगरनाथ के बेटे मनीष की शिकायत पर उसके सात पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट में विधायक पर मामले में कार्रवाई न करने देने के दबाव का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर 17 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed