{"_id":"68bc8cd735f1add0830c6a6f","slug":"trouble-due-to-rain-water-filling-on-national-highway-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143431-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी भरने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी भरने से परेशानी
Sun, 07 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
छछरौली नेशनल हाईवे पर बारिश में हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बनी मार्केट में सीवरेज ब्लॉक होने से दुकानों के सामने बारिश का पानी जमा हो गया है। यह पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया है। सीवरेज ब्लॉक होने से जल निकासी बाधित हो रही है। जिसके कारण पानी एक ही जगह जमा हो रहा है।
कस्बे में सीवरेज ब्लाक की समस्या कस्बावासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सीवरेज ब्लॉक होने से बारिश के पानी की निकासी रुक पानी सड़कों गलियों में जमा हो गया। इस दौरान एक बिजली का खंभा भी नीचे झुक गया। दुकानदारों का कहना है कि सड़कों गलियों में पानी जमा है और ऐसे में बिजली के खंभे में करंट दौड़ सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
दुकानदार रमेश राहुल शमशाद विजय संदीप ने बताया कि कस्बा छछरौली में नेशनल हाईवे के साथ बनी मार्केट में सीवरेज ब्लॉक होने से सड़क दुकानों के सामने बारिश का पानी जमा हो गया है। यह पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया है। सीवरेज ब्लॉक होने से जल निकासी बाधित हो रही है। जिसके कारण पानी एक ही जगह जमा हो रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि सीवरेज ब्लाक को खुलवाने के लिए सरपंच को भी गुहार लगा चुके हैं। पंचायत की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया था रहा है। समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी ने बताया कि सीवरेज की सफाई समय समय पर कराई जाती है। दुकानदार पॉलिथीन आदि डालते हैं जिसकी वजह से सीवरेज ब्लाक हो जाता है। सीवरेज ब्लाक की सफाई कराई जाएगी।