{"_id":"6869788151701ff8f008266e","slug":"trouble-due-to-police-check-posts-people-are-stuck-in-traffic-jam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140321-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस नाकों से परेशानी, जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस नाकों से परेशानी, जाम में फंस रहे लोग
Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लोगों की सुरक्षा और बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह लगाए गए पुलिस नाके परेशानी का भी कारण बन रहे हैं। इन नाकों की वजह से लोगों को जाम से से जूझना पड़ रहा है। नाकों पर पीक ऑवर में वाहन फंस जाते हैं। इससे लोग काफी देर तक जाम में ही फंसे रहते हैं। नाकों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
पुलिस ने नाकों पर एक साथ चार-चार बैरिकेड रखे हैं। यह बैरिकेड इस तरह से रखे हैं कि कोई भी वाहन सीधे नहीं निकल सकता। बैरिकेड को बचाते हुए घूम कर नाके को पार करना पड़ता है। इसी वजह से जाम लग रहा है, क्योंकि बैरिकेड पर पहुंचते ही वाहन की स्पीड पूरी तरह से शून्य हो जाती है। तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
खासकर उस समय ज्यादा परेशानी होती है जब इन बैरिकेड से कोई ट्रक, लकड़ी या फिर पत्तों से भरी कोई ट्रैक्टर-ट्राली निकलती है। फैलावट ज्यादा होने से किसी भी वाहन को इनके पास से निकलने की जगह नहीं मिलती। लोगों का कहना है कि जब जाम लग जाता है तो पुलिस कुछ मिनट के लिए भी बैरिकेड को पीछे नहीं हटाती ताकि वाहन निकल सके।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगा रहता है और पुलिसकर्मी आराम से बैठे रहते हैं। जगाधरी बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के सामने, जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जिला जेल के बाहर, व्यासपुर में पावर हाउस के सामने, प्यारा चौक, स्टेशन चौक पर दिनभर लोगों को ऐसे ही जाम में फंसना पड़ रहा है। खासकर व्यासपुर स्टेट हाईवे पर तो दिनभर खनन सामग्री से भरे ट्रक व डंपर चलते रहे हैं और पूरा दिन ही जाम सा लगा रहता है।
सुबह व शाम के समय लोगों के काम पर जाने और ड्यूटी के बाद घर लौटने का समय होता है। इसी दौरान ही वजह जाम में फंस जाते हैं। लोगों की मांग है कि जब जाम की स्थिति बने तो बैरिकेड को पीछे हटाया लिया जाए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इस दौरान पुलिस लोगों की जांच भी करे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।पुलिस नाकों पर जाम समाचार के साथ वर्जन:
सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते : एएसपी
एएसपी अमरिंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस नाके लगाए गए हैं। सुबह-शाम ही वारदात होने का खतरा रहता है। बैरिकेड हटाकर लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। सभी नाकों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।