{"_id":"667b5b03c52a5b02100dce97","slug":"trouble-due-to-breaking-of-khalsa-college-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121020-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज रोड टूटने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज रोड टूटने से परेशानी
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौक से खालसा कॉलेज का क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क से सफर न करके लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे लोगों का समय भी खराब हो रहा है।
सड़क बनाने की मांग कई बार कर चुके हैं। शिक्षण संस्थानों की प्रबंधन समितियों तथा दुकानदारों ने अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त, मेयर और राजनीतिक नेताओं से पत्राचार भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक की नगर निगम के अधिकारियों से भी लोग मिल चुके हैं परंतु अभी तक कोई भी सड़क बनाने को राजी नहीं हुआ।
श्री गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अशोक अग्रवाल ने बताया कि भगत सिंह चौक से एक सड़क पांच से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों की ओर जाती है लेकिन इसकी हालत लंबे समय से बहुत खराब है। दो बहुत पुराने स्कूल श्री गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल भी इसी रोड पर पड़ते हैं।
विज्ञापन
इस सड़क के खतरों से रोजाना हजारों छात्र-छात्राओं, क्षेत्रवासियों और दुकानदारों को जूझना पड़ता है। यहां वाहन चलाना काफी खतरनाक है। पैदल चलने वालों को भी दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के समय सड़क पार करना असंभव हो जाता है। यहां तक कि जब वारिश रुक भी जाती है तो गड्ढ़ों से पानी सूखने में कई दिन लग जाते हैं। मेयर और अधिकारियों ने चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद सड़क पर काम शुरू करने का वादा किया था लेकिन कोई भी अधिकारी यहां सड़क की हालत देखने तक नहीं आया।