फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trolleys stuck at Lal Dhang, highway jammed for eight hours

Yamuna Nagar News: लाल ढांग पर फंसे ट्राॅले, आठ घंटे जाम रहा हाईवे

Tue, 17 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Trolleys stuck at Lal Dhang, highway jammed for eight hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर लाल ढांग पर लोड ट्रॉला फंस गया। वहीं, उसके पीछे चल रहा ट्रॉला भी बंद हो गया। दोनों ट्रॉले वहीं फंस गए। इससे नेशनल हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आठ घंटे तक रोड जाम रहा और सैकड़ों लोग वहां फंसे रहे।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो छोटे बच्चों के साथ थे। जाम के कारण वे न आगे बढ़ पा रहे थे और न पीछे जा सकते थे। घंटों लोग वहीं फंसे रहे। छोटे-छोटे बच्चे भूख प्यास से बिलखते और परेशान रहे। कई घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया और रास्ता सुचारू किया। लाल ढांग पर आए दिन लोड वाहन फंस जाते रहते हैं। जिसके चलते जाम की स्थिति बन रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को लूट व जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने लाल ढांग स्थित रोड को चौड़ा करने और पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। बीती रात यहां खनन सामग्री रेत बजरी से भरे ट्राॅले फंस गए। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे करीब आठ घंटे तक जाम रहा। छोटे-छोटे बच्चे खाने पीने के लिए बिलखते रहे। लोगों को पीने के पानी के इधर उधर भटकना पड़ा। कई घंटे के बाद प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि देर रात ओवरलोड वाहनों को चालू करवा कर रास्ता खुलवाया गया। लोगों के कहना है कि यह एक दिन का मसला नहीं है। आए दिन यहां जाम लगता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि भारी वाहनों के लिए दूसरा रास्ता होना चाहिए। अन्यथा यह रास्ता चौड़ा करना चाहिए, जिससे दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed