{"_id":"67671ffcd498862d0e01b345","slug":"trolley-full-of-straw-overturned-on-saharanpur-ambala-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130267-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहारनपुर-अंबाला रोड पर पलटी भूसे से भरी ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहारनपुर-अंबाला रोड पर पलटी भूसे से भरी ट्राॅली
Sun, 22 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर- अंबाला रोड पर धान के भूसे से भरी ट्राॅली पलट गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी हटवाया।
पुलिस के मुताबिक हादसा पुराना सहारनपुर-अंबाला रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में भारी मात्रा में धान का भूसा भरा हुआ था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली पंप के पास पहुंची। उसे एक अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइड मार दी। जिससे ट्राॅली पलट गई और उसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रहा एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने बीच रास्ते में पलटी ट्राॅली को हटवाया और जाम भी खुलवाया।