{"_id":"723180db7368d24a749c4abd6945a48f","slug":"tried-to-rape-the-woman-went-to-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर उससे छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
रायपुर कॉलोनी निवासी महिला ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की दो शादियां हुई हैं। पीड़िता ने बताया कि वह, उसका पति और उसकी दूसरी पत्नी तीनों एक साथ ही रहते हैं। कुछ दिन पहले पति की दूसरी पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। लेकिन उसका भाई इस बात को लेकर उससे रंजिश रखने लगे। सोमवार देर शाम जब वह घर पर अकेली थी तो उसके दूसरी पत्नी का भाई फैजान वहां आ गया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।