{"_id":"6681e55002a8c3e1b703e924","slug":"tricolour-in-hands-enthusiasm-on-face-and-slogans-of-bharat-mata-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121233-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाथों में तिरंगा, चेहरे पर उत्साह और भारत माता के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाथों में तिरंगा, चेहरे पर उत्साह और भारत माता के जयघोष
Mon, 01 Jul 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्विन सिटी में मध्य रात्रि रात 12 बजे हजारों लोग शहर की सड़कों पर निकल आए। अधिकांश लोगों के हाथों में तिरंगा था और चेहरों पर गजब की खुशी थी। सभी ढोल व डीजे पर नाच रहे थे। यह नजारा रविवार की रात 12 बजे शहर की सड़कों पर भारत के विश्व विजेता बनने पर दिखाई दिया। टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जिला वासियों ने मिलकर जश्न मनाया। जश्न अलसुबह तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।
टी-20 विश्व कैप के फाइनल मैच की रात 11 बजकर 45 मिनट पर जैसी हार्दिक पांडया ने अंतिम गेंद फेंकी शहर जय हो के शोर से गूंज उठा। टीम इंडिया के मैच जीतते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। मध्य रात्रि 12 बजे शहर की सड़कों पर शोर मचने लगा। लोग बाइकों, कार, जीप व अन्य वाहनों पर तिरंगा लेकर निकल पड़े। आलम यह रहा कि ट्विनसिटी की तमाम मुख्य सड़कें व चौहारों पर भारी भीड़ रही।
रेलवे स्टेशन से बूड़िया चौक, पेपर मिल छोटी लाइन से जगाधरी रेलवे बाजार, बस स्टैंड चौक से कैंप, पुराना हमीदा से रेलवे स्टेशन तमाम स्थानों पर लोगों ने खूब जश्न मनाया। इस दौरान शहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। हाथों में तिरंगा और होठों पर जय हो का गीत लोगों की खुशी का इजहार कर रहा था। मैच से शुरू होने से पहले ही सड़कें खाली होने लगी थी।
विज्ञापन
फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे शुरू हुआ। जिसके चलते लोग आठ बजे से पहले ही घरों में घुस गए। इस दौरान दुकानदार भी जल्द दुकान बंद करके लौट गए। छुट्टी की शाम को भी बाजार व सड़कें वीरान रहीं। वहीं जीत के बाद आधी रात को सड़कों पर उतर आए। रविवार की छुट्टी होने से लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। ऐसे में रात 12 से तीन बजे तक लोग सड़कों पर रहे और ढोल व डीजे पर जमकर नाचे।
मैच जीतने के साथ ही शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौहारों पर पुलिस पहुंच गई। पेट्रोलिंग पार्टी, राइडर्स सहित सभी थानों के कर्मचारी रात को सड़कों पर रहे। इस दौरान कहीं हुड़दंग व उपद्रव का कोई घटना नहीं हुई। पुलिस ने भी लोगों को देश की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने से नहीं रोका। लोगों को उत्साह देखते ही बनता था।
न्यू मार्केट स्थित महावीर चौक, शहीद भगत सिंह, चौक, प्यारा चौक, नेहरू पार्क, अहिल्याबाई होलकर चौक, बूड़िया चौक, मटका चौक, दुर्गा गार्डन, सेक्टर-17, सेक्टर-18, गोबिंदपुरी, मॉडल टाउन, बस स्टैंड, लाजपत नगर, सब्जी मंडी, विजय कॉलोनी, गांधी नगर, कैंप, जम्मू कॉलोनी, ममीदी, पुराना हमीदा सहित तमाम स्थानों पर लोग ढोल बजाकर खूब नाचे। भगत सिंह चौक पर लोगों ने लड्डू बांटें।