फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tricolor yatra taken out with 70 feet tricolor

Yamuna Nagar News: 70 फीट तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out with 70 feet tricolor
साढौरा। देश की आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में राजकीय स्कूल कोटला के विद्यार्थियों ने 70 फीट तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्कूल के 400 से अधिक विद्यार्थी व शिक्षक कोटला गांव के मुख्य बाजार से होकर गांव की गलियों से गुजरते हुए वापिस स्कूल लौटे। विद्यार्थी 70 फीट के झंडे के अलावा कई तिरंगे पकड़े हुए थे। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाकर भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया व राष्ट्रगान करके समापन किया।
विज्ञापन

आचार्य विनोद कुमार ने कहा इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों सहित आम जन में देशभक्ति की भावना पर जगती होती है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए की गई महान क्रांति से अवगत करवाया। तिरंगा यात्रा में शिक्षक राजबीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, श्रीराम, सविता रानी, रजनी गर्ग, रितु रानी व सीता देवी भी शामिल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed