फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tribute paid to the martyrs on Kargil Vijay Diwas

Yamuna Nagar News: कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs on Kargil Vijay Diwas
राजकीय स्कूल गढ़ी बंजारा में पौधरोपण करते मुख्य अति​थि, स्टाफ व विद्यार्थी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बंजारा में भारत स्काउट एवं गाइड की कब-बुलबुल इकाई की ओर से शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन देवी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद कारगिल के वीर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला संगठन आयुक्त (कब) मनोज पंजेटा ने कब-बुलबुल इकाई की गतिविधियों एवं पौधारोपण अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुमन देवी ने कारगिल के शहीदों के साहस और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और बच्चों को पौधे वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन करण ने किया। इस अवसर पर शिष्टा, यशोदा, शालिजा, प्रवीण, अरविंद, धर्मवीर, नीरज, शालिनी, रूमा, राजकुमार, मंजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed