फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tribute paid to the martyrdom of Kargil martyrs

Yamuna Nagar News: कारगिल शहीदों की शाहदत को किया नमन

Sun, 28 Jul 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrdom of Kargil martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के तत्वावधान में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 1965 की जंग के बलिदानी सिपाही जोगिंद्र सिंह की पत्नी प्रीतम कौर मुख्य अतिथि रही।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह ने कहा कि भारत कभी कारगिल विजय व पाकिस्तान अपनी हार को नहीं भूल पाएगा। भारतीय क्षेत्र में कारगिल की 16 हजार फीट उंची पहाड़ियों पर कब्जा कर बैठे दुश्मन सैनिक बेफिक्र थे, लेकिन वे भारतीय जवानों के आगे टिक नहीं पाए। सैनिकों ने देश के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए दुर्गम कारगिल की चोटियों पर शहादत देकर देश की रक्षा की। हमें देश को सर्वोपरि रखना चाहिए। देश भक्ति के जज्बे को हमेशा दिल में रखें।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि देश की हर प्रकार से सेवा के लिए तत्पर रहें। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, कुशल युद्ध नीति, वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। कारगिल युद्ध के भारत के सैनिकों का साहस हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कारगिल में शहीद हुए विक्रम बतरा को विशेष रूप से याद किया और उनके साहस के बारे में छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीर पत्नी प्रीतम कौर को सम्मानित किया गया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज व महाराजा अग्रसेन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य व कविता प्रस्तुत की। इस दौरान विंग कमांडर संजय कुमार राय विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम मेजर गीता शर्मा की देखरेख में हुआ। मौके पर लेफ्टिनेंट अनिल कुमार, फर्स्ट ऑफिसर नीरज कुमार, थर्ड ऑफिसर संजीव नागरा, गौरव, केयर टेकर गुरविंद्र, सूबेदार मेजर नारायण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed