फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trials of players were conducted for admission in sports nurseries.

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए लिया खिलाड़ियों का ट्रायल

Tue, 31 Mar 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Trials of players were conducted for admission in sports nurseries.
जगाधरी। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए सोमवार को खिलाड़ियों का चयन किया गया। विभाग की ओर से सुबह नौ बजे ट्रायल लिए जाने थे, लेकिन ये ट्रायल शाम साढ़े चार बजे लिए गए। पहले दिन छह खेलों के ट्रायल में जिलेभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए विभाग की ओर से दो दिन की प्रक्रिया रखी गई है। इसमें कुल आठ खेल शामिल हैं। सोमवार को प्रक्रिया का पहला दिन रहा। विभाग की ओर से ट्रायल का समय सुबह नौ बजे रखा गया था पर सोमवार को जिले के तमाम विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। ऐसे में विभाग को अपना समय बदलना पड़ा। इस कारण प्रक्रिया सुबह नौ बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे करवाई गई।
विज्ञापन

पहले दिन कुश्ती, हॉकी, तलवारबाजी, बेडमिंटन, कबड्डी, स्केटिंग के लिए चयन प्रक्रिया चली। इस दौरान स्केटिंग के ट्रायल जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के कोर्ट में लिए गए।वहीं, अन्य पांच खेलों के ट्रायल तेजली खेल परिसर में हुए। चयन प्रक्रिया में जिलेभर से 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न दांवपेंच और तकनीक का अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के चयन के लिए मानदंड पहले से ही निर्धारित हैं। यह प्रक्रिया पूरी करने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें आठ से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके बाद एक अप्रैल को बॉक्सिंग और लॉनटेनिस के ट्रायल लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नर्सरी के खिलाड़ियों को मिलता है भत्ता
खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके साथ ही विभाग की ओर से भत्ता भी मिलता है। प्रत्येक नर्सरी के लिए कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इसमें दो आयु वर्ग होते हैं। खेल नर्सरी के 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध करवाना है। जिले में खेल नर्सरियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। संवाद


---------
वर्जन
खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए विभाग की ओर से ट्रायल लिए जा रहे हैं। पहले दिन कुछ छह खेलों के ट्रायल लिए गए। वहीं, एक अप्रैल को बॉक्सिंग और लॉनटेनिस के ट्रायल लिए जाएंगे। यह चरण पार करने वाले खिलाड़ियों का नर्सरियों में दाखिला किया जाएगा। नर्सरियों के खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण के साथ सरकार की ओर से भत्ता भी दिया जाता है।
शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed