{"_id":"6a4ffa00ed2bab15df053c98","slug":"trials-for-the-residential-football-academy-will-be-held-on-the-17th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159208-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए 17 को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए 17 को होंगे ट्रायल
Fri, 10 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले की आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का ट्र्रायल लिया जा रहा है। यह ट्रायल 17 जुलाई को तेजली खेल परिसर के फुटबॉल ग्राउंड में होगा। ट्रायल सुबह नौ बजे शुरू होंगे और खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे मैदान में रिपोर्ट करना होगा। य
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि ट्रायल अंबाला मंडल के खेल उपनिदेशक की अध्यक्षता में करवाए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अध्ययनरत शिक्षण संस्थान का बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को खेल किट पहनकर समय पर पहुंचना होगा। वहीं, ट्रायल के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले और राज्य व जिलास्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल किट लेकर आना होगा।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों को विभाग की आवासीय खेल अकादमी में रहकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं, अकादमी तक आने-जाने का खर्च खिलाड़ियों को स्वयं वहन करना होगा। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह से प्राप्त कर सकते हैं।