फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trials for 13 games tomorrow for state level sports Maha Kumbh

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 13 खेलों के ट्रायल कल

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Trials for 13 games tomorrow for state level sports Maha Kumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेल विभाग ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तेजली स्टेडियम में वीरवार व शुक्रवार सुबह आठ बजे से ट्रायल होंगे। दोनों दिन 13-13 खेलों के लिए ट्रायल हैं। महिला-पुरुण खिलाड़ियों का चयन ओपन श्रेणी में होगा।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि तेजली स्टेडियम वीरवार को बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जुड्डो, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल के ट्रायल हैं। शुक्रवार को आरचरी, साइकिलिंग, कयाकिंग एवं केनोइंग, जिम्मास्टिक, रोइंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, नेटबॉल, खो-खो के ट्रायल हैं।
विज्ञापन

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ यमुनानगर का रिहायशी प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र भी लाने अनिवार्य हैं। इसके अलावा उन्हें आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र व दसवीं का सर्टिफिकेट भी लाने हैं। ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित होंगे, उन्हें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों से अनुरोध है कि अपने खेल के ट्रायल के दिन तय समय पर जरूरी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed