फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trial for state level sports Maha Kumbh today

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज

Mon, 10 Jun 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Trial for state level sports Maha Kumbh today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत 24 खेलों में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों (पुरुष व महिला दो) के चयन की प्रक्रिया सोमवार को होगी। ओपन श्रेणी के ट्रायल हो रहे हैं। इनमें स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी में क्रिकेट और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में तैराकी के ट्रायल हैं, वहीं अन्य खेल स्पर्धाओं की तेजली खेल परिसर में सुबह सात बजे ट्रायल शुरू होंगे।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत आरचरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, कयाकिंग व केनोइंग, फैन्सिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जुड्डो, कबड्डी, रोईंग, टेनिस, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट खेल होंगे। इनमें ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ी विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को यमुनानगर का रिहायशी पत्र, आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट लेकर आना होगा। इच्छुक व योग्य खिलाड़ी दस्तावेजों सहित निश्चित तिथि व समय पर चयन ट्रायल में हिस्सा लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल खेल विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक एवं क्रिकेट कोच रहे परमिंद्र सिंह व जसपाल सिंह की अगुवाई में जगाधरी के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में दस जून को सुबह सात बजे होंगे। इसी दिन सुबह सात बजे स्विमिंग खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में तैराकी प्रशिक्षक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed