फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trees and poles toppled by rain and storm; power outage ensues

Yamuna Nagar News: आंधी संग बारिश से गिरे पेड़ व खंभे, बिजली गुल

Mon, 04 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Trees and poles toppled by rain and storm; power outage ensues
राजकीय विद्यालय भेड़थल के बाहर टूटे तार व गुजरता ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में रविवार सुबह बारिश के साथ आई आंधी से कई स्थानों पर पेड़ व खंभे गिर गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डाल टूट कर बिजली के तार पर गिर गई। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत व्यासपुर में देखने को मिली।
भेड़थल सलीमपुर रोड पर सफेदे का एक पेड़ टूट कर राजकीय विद्यालय के कमरों पर गिर गया। गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था और बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा मार्ग अवरूद्ध होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश व आंधी के कारण व्यासपुर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को पांच से छह घंटे लग गए। वहीं शहर की भी कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बारिश व आंधी से जिलेभर में 150 से पेड़ गिरने का अनुमान है। पेड़ व खंभे गिरने से रास्ते बंद हो गए और आवाजाही ठप हो गई। भेड़थल सलीमपुर रोड पर पेड़ व खंभे गिरने से लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ा। बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बारिश से अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश व तेज हवा ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौसम सुहावना बना रहा। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई। शहर में सुबह नौ बजे करीब आधा घंटा बारिश हुई। दोपहर 12 बजे तक घने बादल छाए रहे। दूसरी तरफ यह बारिश से कृषि के लिए अच्छी है। इससे गन्ना और सब्जियों को फायदा होगा। वहीं, गेहूं कटाई के बाद बारिश से खेतों में नमी आएगी, जिससे उर्वरता बढ़ेगी। परंतु बारिश से मंडियों में गेहूं की बोरियां भीग गई। हालांकि रविवार होने के कारण खरीद नहीं हुई, लेकिन उठान के लिए खुले में रखी बोरियां भीग गई। इसे बचाने के लिए मंडी कर्मचारियों व श्रमिकों को तिरपाल का सहारा लेना पड़ा।

कृषि केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में और कमी आ सकती है।

राजकीय विद्यालय भेड़थल के बाहर टूटे तार व गुजरता ट्रक। संवाद

राजकीय विद्यालय भेड़थल के बाहर टूटे तार व गुजरता ट्रक। संवाद

राजकीय विद्यालय भेड़थल के बाहर टूटे तार व गुजरता ट्रक। संवाद

राजकीय विद्यालय भेड़थल के बाहर टूटे तार व गुजरता ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed