फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   tree, haryana, yamunanagar

सिक्किम की तर्ज पर 50 गांव में लगाए जाएंगे 5100 पौधे

Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
tree, haryana, yamunanagar
पेड़ - फोटो : यमुनानगर
सिक्किम दौरे से लौटे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने रविवार को जगाधरी विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सिक्किम की तर्ज पर अपनी विधानसभा में हरियाली लाने के मकसद से अपने तौर पर ही पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की। यह शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव खदरी में खुद पौधा रोपण कर की। इस दौरान क्षेत्र के 50 गांवों में 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। खुद पौधा लगाने के बाद अध्यक्ष ने गांव के लोगों से उनके बुजुर्गों के नाम पर भी पौधे लगवाएं और लोगों को फलदार पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाने की अपील की।
विज्ञापन


पौधारोपण अभियान के दौरान गांव खदरी, जयधर, जयधरी व रगड़ माजरा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उक्त गांवों में ग्रामीणों के साथ नीम, आंवला, जामुन, तुन आदि के पौधे रोपित कर गांव वासियों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव खानपुर, हडौली, गनौली व मांडखेड़ी में भी पौधारोपण कर गांव वासियों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़ों से न केवल हमें ईमारती लकड़ी, ईंधन, औषधी, फल, फूल एवं छाया मिलती है, बल्कि ये पर्यावरण सरंक्षण व प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में पेड़-पौधों के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा की भावना जागृत करके वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देकर अधिक से अधिक पौधे लगाना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर छछरौली के तहसीलदार अश्वनी गंभीर, कानूनगो सतीश गोयल, विरेंद्र कुमार गुलाबगढ़, खदरी की सरपंच सुमन देवी, कुलबीर सिंह, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र नंबरदार, सुशील मित्तल, जगबीर, जयकुमार, वन रक्षक अमित कुमार,हुकमचंद, वन दरोगा मंगत राम, उपरोक्त गांवों के सरपंच, पंच व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गांव में सौ पौधे लगाने का लक्ष्य :
विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि अभियान के तहत जगाधरी हल्के के सभी गांवों में 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य है। फिलहाल क्षेत्र के 50 गांवों में पौधारोपण का कार्यक्रम बनाया गया है जिनमें अगले एक सप्ताह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिक्किम देश का सबसे हरा-भरा प्रदेश है। वहां के लोगों में पेड़ लगाने के प्रति काफी लगाव है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने गांव व प्रदेश को हरा-भरा बनाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने बुजुर्गों की याद में कम से कम एक या दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।


ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का कम करते हैं पेड़ :
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी आक्सीजन देते है, जो हमारे व प्राणी जगत के लिए बहुत ही आवश्यक है। पेड़ वातावरण में कार्बन डायआक्साइड के स्तर को कम करते है और इस प्रकार पेड़ ग्लोबल वार्मिग जैसी भयंकर समस्या को कम करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि परंपरागत फलदार एवं छायादार पेड़ पक्षियों एवं वन्य जीवों को आश्रय प्रदान करते है। परंपरागत पेड़ो की कमी  के कारण आज हमारे मित्र पक्षी एवं वन्य जीव कम होते जा रहे है जिसके कारण फसलों में बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अत: हमें परंपरागत पेड़ों को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed