फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trauma center will be available in a month

Yamuna Nagar News: एक माह में मिलेगा ट्रामा सेंटर का लाभ

Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trauma center will be available in a month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। अब बिजली कार्य के अलावा नवीनीकरण का कार्य भी साथ-साथ होगा। काम पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य तय किया गया। काम में तेजी लाने को लेकर सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार को बुलाया था। इसके बाद नवीनीकरण का कार्य तेजी से होने लगा है।
ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होने हैं। इनमें के 47 लाख रुपये से ट्रामा सेंटर का नवीनीकरण होना है, जबकि बाकी की रकम से इसमें बिजली की फीटिंग व अग्नि सुरक्षा समेत अन्य कार्य किए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी के इलेक्टि्रक विंग ने ट्रामा सेंटर में बिजली से संबंधित कार्य तो शुरू कर दिया था, लेकिन सिविल वर्क नहीं हो रहा था। इस पर सिविल सर्जन ने संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व ठेकेदार को मौके पर बुलाया और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो उसकी पेमेंट नहीं हुई। इसलिए कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा। जांच में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग ने जो 47 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किए थे वह तकनीकी खामी के चलते खजाना कार्यालय में फंस गए हैं। कई माह तो इसी अड़चन को दूर करने में ही निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये जमा होने के बाद कार्य शुरू हुआ तो पीडब्ल्यूडी को ट्रामा सेंटर में बिजली से संबंधित कार्य कराने की याद आई। इसलिए एक बार फिर से कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद बिजली के काम की रकम पीडब्ल्यूडी को जमा कराई गई।

ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का पैसा जमा कराए कई माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अब पीडब्ल्यूडी के एसडीएओ व ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद बिजली कार्य व नवीनीकरण दोनों कार्य एक साथ शुरू कर दिए गए हैं। अगले माह तक काम पूरा हो जाएगा। -डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed