{"_id":"673ba8a6043a13c559039eb4","slug":"trauma-center-now-the-electrical-work-is-remembered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128568-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर : अब आई बिजली के कामों की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर : अब आई बिजली के कामों की याद
Tue, 19 Nov 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार
यमुनानगर। कोई काम अटक-अटक कर नहीं हुआ तो उसे सरकारी कार्य कौन कहेगा। ऐसा ही कुछ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर में हो रहा है। ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का काम अधर में छोड़ कर अब स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी को इसमें बिजली का का कार्य करवाने की याद आई है। यह काम कब शुरू होगा फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। कार्य का टेंडर होने में ही एक माह का समय लग जाएगा।
ट्रामा सेंटर के पुराने भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसमें दीवारें तोड़ कर छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें इलेक्टि्रक का कार्य भी किया जाना है। जिसमें बिजली के नए तार, सीसीटीवी के तार, नेटवर्किंग, गैस लाइन, एसी लाइन व फायर सेफ्टी समेत अन्य कार्य होने हैं। इन्हें पूरा करने पर कितना खर्च आएगा इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
माना जा रहा है कि इन सब पर 20 लाख रुपये से अधिक खर्च आएगा। जिसके लिए अभी टेंडर लगाया जाएगा। ड्राइंग फाइनल होने के बाद टेंडर लगेगा जिसमें एक माह का समय लगेगा। फिर एजेंसी को वर्क अलॉट होगा और इसके बाद काम शुरू होगा। टेंडर से लेकर यह काम होने तक करीब दो माह से अधिक समय लगने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर का भवन करीब 15 साल पुराना है। जिस कारण अब इसकी छत से पानी टपकना शुरू हो गया था। साथ ही दो बार आग भी लग गई थी। दूसरा जिस नक्शे के हिसाब से इसमें दीवारें थी उनकी वजह से यहां काम करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ को काफी परेशानी होती थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इसके नवीनीकरण के लिए मुख्यालय से लिखा।
पीडब्ल्यूडी ने इसके नवीनीकरण पर करीब 47 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। मुख्यालय से बजट आने के बाद यह राशि स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी को अगस्त माह में ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया था। परंतु यह राशि पीडब्ल्यूडी के पास पहुंची ही नहीं।
जांच करने पर पता चला कि ट्रेजरी में तकनीकी खामी के चलते राशि ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। जिससे ठेकेदार को पेमेंट नहीं हो पाई और डेढ़ माह से ट्रामा सेंटर का काम रूका पड़ा है। अब यह राशि पीडब्ल्यूडी के पास पहुंची तो बीच में इलेक्टि्रक कार्य कराने की याद आ गई। संवाद
पहले बिजली का कार्य होगा पूरा : विजय कुमार
पीडब्ल्यूडी के जेई विजय कुमार का कहना है कि ट्रामा सेंटर में पहले बिजली का कार्य किया जाना है। जब यह कार्य पूरा हो जाएगा इसके बाद सिविल कार्य कर सकेंगे। इस बारे में अस्पताल की पीएमओ से बात हो चुकी है।
टेंडर में करीब एक माह का समय लगेगा : संदीप वर्मा
पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक विंग के जेई संदीप वर्मा का कहना है कि इस कार्य की ड्राइंग अभी अंबाला में है। वहां से ड्राइंग आने के बाद इसका टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर होने में करीब एक माह का समय लगेगा।