फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Transfer of teachers may get delayed due to negligence of schools

Yamuna Nagar News: स्कूलों की लापरवाही से लटक सकते हैं शिक्षकों के तबादले

Fri, 13 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Transfer of teachers may get delayed due to negligence of schools
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों की समस्या दूर करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तबादला प्रक्रिया शुरू करने वाला है। वहीं स्कूलों की लापरवाही इसमें आड़े आ रही है। स्कूलों ने विषयानुसार विद्यार्थियों की संख्या एमआईएस पोर्टल पर नहीं अपडेट की है। प्रदेश भर के 308 स्कूलों के करीब 17 हजार विद्यार्थियों की संख्या पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। बिना पोर्टल अपडेट के ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हो पाएगी।
इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से मई में दो बार आदेश भी जारी किए थे। इसके बावजूद स्कूलों ने इस पर गंभीरता से काम नहीं किया। परंतु स्कूलों की लापरवाही पर निदेशालय बेहद गंभीर बना हुआ है। निदेशालय ने जानकारी न देने वाले स्कूलों की सूची तैयार कर सभी जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी है। प्रदेश में 308 स्कूलों के 16697 विद्यार्थियों की विषय अनुसार जानकारी देना अभी बाकी है। अभी तक शिक्षक प्रवेश उत्सव फिर परिणाम और इसके बाद 11वीं के दाखिले का हवाला दे रहे थे।
विज्ञापन

अब निदेशालय ने इसकी सूची जारी की है। इसमें कैथल प्रदेश में अव्वल है। कैथल के 96 स्कूलों का अपडेट बाकी है। जबकि यमुनानगर दूसरे स्थान पर है। यमुनानगर के 61 स्कूलों के 3700 से ज्यादा विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट होनी है। प्रदेश में केवल पंचकूला एकमात्र ऐसा जिला है जिनके सभी स्कूलों की जानकारी निदेशालय के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 में हुए तबादलों के दौरान कई कमियां सामने आई थी, जिसके चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई स्कूल ऐसे थे, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी, परंतु उन स्कूलों को शिक्षक नहीं मिल पाए। वहीं कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम थी तो वहां एक ही विषय के दो-दो शिक्षक पहुंच गए थे। इस पर मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इन परेशानियों से बचने के लिए विभाग ने विद्यार्थियों की विषय अनुसार जानकारी मांगी है। मानक है कि एक विषय के 20 विद्यार्थियों पर ही शिक्षक दिया जाएगा। कम होने पर विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed