{"_id":"5e08fa878ebc3e87a25b52dc","slug":"trains-lie-down-with-fog-yamuna-nagar-news-knl16893324","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण नहीं मिल रहीं ट्रेन, बसों के लिए ठंड में करना पड़ा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण नहीं मिल रहीं ट्रेन, बसों के लिए ठंड में करना पड़ा लंबा इंतजार
विज्ञापन
trains lie down with fog
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के चलते निरस्त व गाड़ियों लेट चलने और निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक के चलते गाड़ियों के रूट बदलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था। बसों के लिए लोग स्टैंड पर पहुंचे लेकिन वहां उन्हें बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कड़ाके की सर्दी में लोग ठिठुरते रहे।रविवार को रेलवे की ओर से अंबाला सरहिंद के बीच चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था, जिसके लिए सहारनपुर से ऊना हिमाचल जाने वाली गाड़ी का रूट बदल दिया गया था। वहीं धुंध के चलते रेलवे की ओर से पहले ही कई गाड़ियां रद्द की गई हैं। ऐसे में लोगों को रोडवेज का सहारा लेना पड़ा। लेकिन बस स्टैंड पहुंच कर उन्हें बस का लंबा इंतजार करना पड़ा। जिस कारण बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ रही। वहीं टिकट लेने के लिए भी लंबी लाइन लगानी पड़ी।
बस पकड़ने आए गुरलाल, मनप्रीत, रजनी, सुधा, वैशाली, रमन, दीपक ने बताया कि उन्हें पंजाब जाना है। लेकिन उसके लिए कोई ट्रेन नहीं है। रेलवे स्टेशन से वह बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जब आई तो भीड़ बहुत थी। जिस कारण वे बस में नहीं चढ़ पाए और बस चली गई।
कोहरे के कारण अधिकांश गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलती हैं। लंबी रूट की गाड़ियां 20 घंटे तक देरी से चलती है। ऐसे में रेलवे की ओर से कई गाड़ियां रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
16 दिसंबर से 31 जनवरी तक गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ एक्स्प्रेस 17 से एक फरवरी तक, 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी तक, 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 25 जनवरी तक, 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 25 जनवरी, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक बंद रहेगी। इसके साथ ही 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी, 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक रद्द रहेगी। 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 18 दिसंबर से दो फरवरी 2020 तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। गाड़ी संख्या 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद कर दिया। 13152 जम्मूतवी-कोलकत्ता एक्सप्रेस 18 दिसंबर से दो फरवरी तक नहीं चलाई जाएगी।