{"_id":"6af216b33e0723052307d395","slug":"trains-fall-short-as-the-number-of-passengers-heading-home-grows-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165847-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन पड़ गई कम, घर जाने वाले यात्रियों का कारवां बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन पड़ गई कम, घर जाने वाले यात्रियों का कारवां बढ़ा
Tue, 10 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दिवाली के दिन भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ट्रेन के डिब्बों में सवार यात्री भीड़ के चलते अंदर से दरवाजे नहीं खोल रहे हैं। अंदर से बंद दरवाजे खुलवाने में सुरक्षा कर्मियों की हालत खराब हो रही है।
वहीं भीड़ के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों की ट्रेन छूट गई। रेलवे की ओर से अतिरिक्त करीब 12 ट्रेनें चलाने के बावजूद त्योहारों की भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को हो रही है।
सीट आरक्षित होने के बावजूद ट्रेन में चढ़ने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ट्रेन में पहले से सवार यात्री भीड़ और सर्दी से बचने के लिए अंदर से दरवाजे बंद कर लेते हैं। ऐसे में स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए दरवाजे खुलवाना मुश्किल हो रहा है। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान दरवाजे खुलवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने और ट्रेनों का ठहराव महज दो मिनट होने के कारण उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेन पकड़ने आए रामबाबू ने बताया कि उन्होंने हरिहर एक्सप्रेस में करीब एक महीना पहले आरक्षण करवाया था। शनिवार रात को वह ट्रेन पकड़ने पहुंचे तो बहुत ज्यादा भीड़ थी। सभी बोगियों के दरवाजे बंद थे। दरवाजे नहीं खुल रहे थे, एसी से चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन चढ़ नहीं पाए। आरक्षित टिकट होने से ट्रेन छूटने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कई लोगों को स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
महिलाओं व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी
भीड़ के बीच अकेले यात्री तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर लेते हैं, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है। दो मिनट के ठहराव में यात्री प्लेटफार्म के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते नजर आते हैं।
ट्रेन की गार्द से खुलवा रहे दरवाजे : त्यागी
आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि त्योहार के कारण भारी भीड़ है। कोच में पहले से सवार यात्री ट्रेनों के दरवाजे अंदर से बंद कर लेते हैं। ऐसे में उनकी तरफ से ट्रेन की गार्द से संपर्क कर स्टेशन पहुंचते ही दरवाजे अंदर से खुलवाने के लिए कहा जा रहा है।